जब दो बच्चों के बाप के प्यार में इस कदर पागल थी शबाना आजमी

90 के दशक की यह मशहूर आदाकारा शबाना आजमी बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। इन्होंने अपने आदाओं से बॉलीवुड में तहलका सा मचा कर रख दिया। जहां शबाना ने नेशनल अवॉर्ड लेने के बाद वह किसी के परिचय की मोहताज नहीं थी। शबाना आजमी की विरासत उन लोगों को ही मिलती है जिनकी किस्मत काफी तेज होती है। 18 सिंतबर 1950 में पैदा हुई 67 वर्षीय शबाना आजमी के पिता का नाम कैफी आजमी है। शबाना आजमी के पति के नाम जावेद अख्तर है। शबाना आजमी अपने दौर की एक ऐसी बेहतरीन अदाकारा थी जिनका हर हिंदी फिल्मों में दिखना लाजिमी हो गया था। शबाना आजमी ने अपनी अदाकारी से तो लोगों का दिल जीत ही लिया लेकिन वह अपने प्रेम संबंधो को लेकर भी खूब सुर्खियों में मशहूर रहीं। जावेद अख्तर से पहले शबाना और फिल्म मेकर शेखर कपूर दोनों का नाम एक साथ जुडा। जावेद अख्तर और शबाना आजमी की प्यार की कहानी के पीछे भी कई और महत्वपूर्ण राज हैं।
बात उन दिनों की है जब दो बच्चों के बाप जावेद अख्तर शबाना आजमी के पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी के यहां लिखने की कला सीखने के लिए आते रहते थे। उसी दौरान जावेद अख्तर अपने से दस साल छोटी शबाना आजमी को दिल दे बैठे।जैसे ही जावेद अख्तर की पत्नी हनी को यह बात पता चली तो उनके घर में झगड़ो का माहौल शुरू हो गया। दो बच्चों के बाप होने के बावजूद भी जावेद अख्तर हनी को अपने आप से दूर नहीं होने देना चाहते थे। फिर एक समय ऐसा भी आया जब हनी ने यह बोल दिया कि वह अपने बच्चों की चिंता ना करें क्योंकि शबाना ही अपका सच्चा प्यार है।फिर कुछ समय बाद ही हनी और जावेद अख्तर का तलाक हो गया और शबना आजमी और जावेद अख्तर की शादी हो गई।