स्पोर्ट्स
IND-NZ वनडे : भारत को पहला झटका, 14 रन पर शिखर धवन आउट


कानपुर : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां रविवार को तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारत और न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं और कानपुर में तीसरा मैच निर्णायक होगा। कप्तान केन विलियम्सन और कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में बिना बदलाव के अपनी अपनी टीमों को उतारा है। कप्तान विराट कोहली और लोकल ब्वाय कुलदीप यादव के लिए यह मुकाबला खासतौर पर बेहद खास होगा। विराट इस मैच के साथ ही ग्रीनपार्क मैदान पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे जबकि अंतिम एकादश चुने जाने की दशा में कानपुरवासी कुलदीप को अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के सदस्य के तौर पर जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।