अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूयार्क टाइम्स के 100 लोगों में छह भारतीय लेखक

NYT-100-Notablवाशिंगटन। न्यूयार्क टाइम्स की पुस्तक समीक्षा सूची में इस साल की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची में भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन और लेखक अतुल गवांडे के साथ इतिहासकार रामचंद्र गुहा उन पांच लेखकों में शुमार हैं जिनका भारत से नाता है। बोस्टन के रहने वाले गवांडे की बिईंग मोर्टल (मेडिसिन एंड व्हाट मैटर्स इन द एंड) में आधुनिक दवाओं की भूमिका को लेकर प्रश्न उठाया गया है और यह किताब नॉन-फिक्शन किताबों की सूची में दूसरे नंबर पर काबिज है। अखबार के मुताबिक, उम्र से संबंधित कमजोरियों, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के बेहतर जीवन के लिए यह साधना के समान है। ऐसी सूचना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हाल ही में अपने थैंक्सगिविंग खरीदारी के लिए इसी किताब को चुनने वाले हैं। यह किताब वाशिंगटन पोस्ट की वर्ष 2014 की शीर्ष 10 किताबों में भी शामिल है। इतिहासकार और लेखक रामचंद्र की गांधी बिफोर इंडिया को भी न्यूयार्क टाइम्स की किताबों की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची आज ही जारी की गई। टाइम्स का कहना है कि युवा वकील के रूप में गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रवास के दौरान अपने विचारों और रणनीतियों को गढ़ा था, बाद में इसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिला। दिल्ली के अखिल शर्मा की अर्ध-आत्मकथात्मक उपन्यास फैमिली लाइफ ने भी फिक्शन और काव्य वर्ग में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। टाइम्स ने इसे दिल को क्षकक्षोर देने वाला और भावना से ओत प्रोत रचना बताया है। इसके अलावा भारतीय मूल के अन्य लेखकों में विक्रम चंद्रा, आनंद गोपाल और स्तंभकार आनंद गिरीधरदास शामिल हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button