अपराध

रामपुर में अश्लील वीडियो बनाकर साल भर किया दुष्कर्म, हुआ मामला दर्ज

रामपुर। प्रेम के जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ करीब साल भर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो बनाकर उनके वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म भी किया। युवती के गर्भवती होने के बाद मामला तूल पकड़ गया, युवती ने आरोपी के साथ ही उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रामपुर में अश्लील वीडियो बनाकर साल भर किया दुष्कर्म, हुआ मामला दर्ज

रामपुर शहर में युवती से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और साल भर से उसका यौन शोषण किया। युवती ने जब पुलिस में शिकायत की तो उसने पंचायत के जरिए युवती को रुपये देकर मुंह बंद करने का भी प्रयास किया।

युवती ने इन्कार कर दिया और आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली। इसके लिए उसे पुलिस के काफी चक्कर लगाने पड़े। मामला मीडिया की जानकारी में आने पर गंज पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता गंज कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की है, जबकि आरोपी स्वार तहसील के ग्राम स्वार खुर्द का मुहम्मद फुरकान है। 

वह डिश विक्रेता है। उसका पीडि़ता के घर आना-जाना था। युवती और उसकी मां आरोपी पर बेहद भरोसा करती थीं। इसी भरोसे का फायदा उसने उठाया। करीब एक साल पहले युवती घर में अकेली थी। आरोपी वहां आ गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। वह घबरा गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो मोबाइल से बना ली। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा।

लोकलाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। वह पांच बार गर्भवती हो गई। हर बार आरोपी उसे गोली खिला देता था। आरोपी ने उसके साथ कुकर्म भी किया। दो महीने पहले भी आरोपी घर में परिवार के लोगों की गैर मौजूदगी में घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। 

दो माह का गर्भ होने की जानकारी जब उसने आरोपी को बताई तो उसने गर्भपात के लिए दबाव बनाया। युवती ने मना कर दिया और उससे निकाह का अनुरोध किया। आरोपी ने निकाह से मना कर दिया। इस पर युवती ने परिवार के लोगों को जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने आरोपी के घर वालों से शिकायत की तो उसके पिता सिराज अहमद, भाई डॉ. इरशाद और दोस्त मुजम्मिल युवती के घर आ गए।

इन सभी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने गंज पुलिस में शिकायत की तो आरोपियों ने पंचायत कर मामले को निपटाने का प्रयास किया। युवती को दो लाख रुपये देने का लालच दिया, लेकिन युवती और उसके परिवार ने लोग नहीं माने।

उनका कहना था कि आरोपी निकाह करे या फिर अपने किए की सजा भुगते। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर युवती अपने अधिवक्ता के माध्यम सीओ सिटी नरेंद्रपाल सिंह से मिली। सीओ ने गंज पुलिस को आदेश किए। गंज कोतवाल विद्याराम दिवाकर ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button