अपराध

अंबाला में सात युवकों ने युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

अंबाला। सुबह उठकर बाहर निकली लड़की का सात लड़कों ने अपहरण कर दिया। इसके बाद वे उसे एक घर में ले गए और हवस का शिकार बनाया। लड़की ने जब शोर मचाना शुरू किया तो युवकों ने उसका मुंह बंद कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवकों ने उसे उसके घर के नजदीक छोड़ दिया। कहा कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।

अंबाला में सात युवकों ने युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता अपनी बहन के साथ बाजीगर कालोनी में रहती है। पीड़िता की बहन सुबह उसे इधर-उधर ढूंढती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अचानक बहन ने उसे घर के नजदीक ही बेसुध हालत में देखा। वह उसे अस्पताल ले गई। जहां उसे पता चला कि उसकी बहन का सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

पीड़िता को छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी बहन ने शहर स्थित महिला थाने में जाकर मदद मांगी। महिला थाना प्रभारी व डीएसपी ममता खरबने अस्पताल पहुंचकर खुद अस्पताल में पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

Related Articles

Back to top button