उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने कुलदीप सिंह का किया सम्मान

लखनऊ। राजभवन में तैनात निरीक्षक कुलदीप सिंह की सफलता में एक नया आयाम जुड़ गया। 2005 बैच के दारोगा कुलदीप सिंह ने अपनी रचित कविता से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मुरीद बनाया है। कुलदीप सिंह समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ एक सुहृदय कवि भी है। कुलदीप सिंह ने अनेक अवसरों पर अपनी कविताओं का पाठ किया। कुलदीप सिंह चंद रोज पहले ही उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किये गये हैं। राज्यपाल राम नाईक ने विशिष्ट जनों की मौजूदगी में निरीक्षक कुलदीप सिंह के कंधों पर इंस्पेक्टर का स्टार सुशोभित किया। कुलदीप सिंह राजभवन में तैनाती से पूर्व लखनऊ के विभिन्न थानों में तैनात रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button