अपराध

महिला को तीन महीने बंधक बना हवस का शिकार बनाते रहे सरकारी कर्मचारी

दो सरकारी कर्मचारियों पर तीन माह तक महिला को बंधक बना दुराचार करने का आरोप लगा है। मामला हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग की क्यारटू पंचायत का है। महिला सिरमौर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं।महिला को तीन महीने बंधक बना हवस का शिकार बनाते रहे सरकारी कर्मचारी

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। तीन महीने बाद महिला किसी तरह दोनों के चंगुल से भागी और थाने में मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। पीड़िता का पति काम के सिलसिले में सिरमौर लौट गया जिसके बाद यह घटना पेश आई।

किसी तरह पति तक पहुंची

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दरिंदो ने उसे तीन माह तक बंधक बनाकर एक कमरे में रखा और दुराचार करते रहे। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागी और अपने पति को आपबीती बताई। 

जिसके बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। डीएसपी राम लाल बंसल ने बताया पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
 
 

Related Articles

Back to top button