ज्ञान भंडार
बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगी अभिषेक-ऐश्वर्या की फिल्में

मुंबई : बॉलीवुड के जुनियर बी अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की फिल्में वर्ष 2016 में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ‘जज्बा’ से इंडस्ट्री में कम बैक कर रही हैं। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने करण जौहर की फिल्म भी साइन कर ली है। ऐश्वर्या करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुशिकल’ में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ काम करेंगी। यह फिल्म अगले साल 3 जून को रिलीज होगी। चर्चा है कि साजिद-फरहाद के निर्देशन मे बनने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3’ भी इसी दिन रिलीज होगी। हाउसफुल संस्करण की तीसरी कड़ी में अभिषेक बच्चन काम करने जा रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक या ऐश्वर्या की फिल्म में से दर्शक किसे बॉक्स ऑफिस का सरताज बनाते हैं। एजेंसी
