अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

इंडोनेशिया में आत्मघाती बम धमाकों से दहले 3 चर्च, 2 लोगों की मौत 13 लोग घायल

एजेंसी: इंडोनेशिया के सुराबया शहर के तीन चर्च में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका सुराबया शहर के ईस्ट जावा में हुआ। यह शहर देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इंडोनेशिया पुलिस के अनुसार शहर में तीन अलग-अलग चर्चों पर बम ब्लास्ट हुए हैं। सभी आत्मघाती बम धमाकों को 10 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया गया है। पहला बम धमाका सुबह 7.30 बजे हुआ।

इंडोनेशिया में आत्मघाती बम धमाकों से दहले 3 चर्च, 2 लोगों की मौत 13 लोग घायलईस्ट जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बारुंग मंगेरा ने बताया, ‘पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हमले में दो पुलिसकर्मी समेत कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं।’ पुलिस का कहना है कि इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंडोनेशिया दुनिया का मुस्लिम बहुतला के मामले में सबसे बड़ा देश है और यहां हाल ही में आतंकवाद का पुनरुत्थान देखा गया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाकों को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। चर्च के प्रवेश द्वार पर मलबा फैला हुआ था। पुलिस इकट्ठा हुई भीड़ को मौके से हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चौथे टीम को भी निशाना बनाया गया था या नहीं।

Related Articles

Back to top button