अद्धयात्म

शादी करने से पहले जान लें भाग्‍यशाली स्त्रियों की कैसे होती है पहचान

हर किसी के जीवन में एक बार ऐसा समय आता है जब वो शादी के बंधन में बनता है वहीं वो खास होता है। यह एक ऐसा बंधन है जिसमें बंधने के बाद दो लोग हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं और फिर इनका हर सुख दुख भी एक दूसरे का हो जाता है। ये रिश्‍ता प्रेम और विश्‍वास पर बना होता है लेकिन वहीं इस रिश्‍ते में अगर कोई गलत साथी मिल जाता है तो पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है वहीं ये बात भी सच है कि इस रिश्‍ते में जितना प्रेम विश्वास होता है उतना ही यह और भी मजबूत होता है।

जरूरी हैं कि वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए एक दूसरे पर आंख बंद करके भरोसा करें लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्त्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शास्‍त्रों में भी लिखा है कि वो अपने पति के जीवन में प्रवेश करते ही उनके जीवन को स्वर्ग की तरह चमका देती हैं।

जी हां क्‍योंकि ये स्त्रियां भाग्‍यशाली होती है जो शादी के बाद व्यक्ति के जीवन में लक्ष्मी के समान बनकर आती हैं। वहीं सामुद्रिक शास्‍त्र में बताया गया है कि कोई भी भाग्यशाली स्त्री की पहचान करने के लिए उसके शरीर के कुछ खास अंगो से की जाती हैं। तो आइए जानते हैं हम उन तथ्‍यों के बारे में जिनसे भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान होती हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि जिन महिलाओं का माथा चौड़ा होता है व बड़ी बड़ा आकें होती हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के होंठ पर हल्की लालिमा होती है वो स्त्रियों भी व्यक्ति के जीवन को चमका देती हैं। इसके साथ साथ जिन औरतों के दोनों हाथ और उंगुलियां पतली व सुंदर होती हैं वह स्त्रियां काफी सौभाग्यसाली मानी जाती हैं।

बता दें कि शास्‍त्रों के अनुसार जिन महिलाओं के हाथ में मछली का चिह्न होता है उनका भाग्‍या भी काफी अच्‍छा होता है यही कारण है कि वो अपने साथ-साथ दूसरे की किस्मत को भी चमका देती हैं। जिस घर में भी ये जाती हैं उस घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं। जिस कन्या का मुख चंद्रमा के समान गोल, शरीर का रंग गोरा, आंखें थोड़ी बड़ी और होंठ हल्की सी लालिमा लिए हुए हों तो वह कन्या अपने जीवन काल में सभी सुख भोगती है।

शास्त्र के अनुसार जिन स्त्री-पुरुष के गाल भरे हुए और उभरे हुए रहते है वह व्यक्ति सौभाग्यशाली होते है आमतौर पर ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखमय और ख़ुशी से बीतता है। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि जिन स्त्रियों की आंखें हिरणी के समान और सफेद भाग के अंत में लालिमा लिए होती है वह बड़ी भाग्यशाली और सुख भोग पाने वाली होती है।

महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला क़िस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं। जिस स्त्री के शरीर का रंग सोने के समान हो और हाथों का रंग कमल के समान गुलाबी हो तो वह हजारों पतिव्रताओं में प्रधान होती है।

Related Articles

Back to top button