ज्ञान भंडार
शाहरुख को कभी ना नहीं कह सकते कपिल

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही अपने नए टीवी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शाहरुख के इस शो में जाने से इंकार कर दिया है। चर्चा थी कि कपिल ने अपने चैनल वालों के साथ कॉन्ट्रैक्ट की वजह से ऐसा किया है क्योंकि इस चैनल पर कपिल का शो ‘कॉमेडी नाइट्स’ प्रसारित किया जाता है। हालांकि अब कपिल ने इन खबरों पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह सब महज अफवाहें हैं। मैं शाहरुख भाई के शो के लिए कभी ना नहीं कह सकता। मुझे नहीं पता कि इस तरह की बेतुकी खबरें कहां से आ रही हैं। शाहरुख तो मेरे भाई हैं। मैं भला उन्हें ना क्यों करूंगा। किंग खान कई बार अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए कपिल के शो पर जा चुके हैं।
