राष्ट्रीय

अपनी कार पर जल्दी लगवाएं हाई सिक्योरिटी स्टीकर, आपके पास है सिर्फ 7 दिन

दिल्ली में नई गाड़ियों में ब्लू और आॅरेंज स्टीकर लगाने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। ये सभी स्टीकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के साथ लगाए जाएंगे।

अपनी कार पर जल्दी लगवाएं हाई सिक्योरिटी स्टीकर, आपके पास है सिर्फ 7 दिन

सुप्रीम कोर्ट ने 13 अगस्त को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए इस योजना को मंजूरी दे दी थी। जिसके तहत पूरे दिल्ली-एनसीआर में आज से चार पहिया वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर लगाए जाएंगे। आज के बाद सेल होने वाली सभी कार स्टीकर लगने के बाद ही शोरूम से बाहर आ पाएंगी।

इन स्टीकर को लगाकर परिवहन मंत्रालय गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन को ध्यान में रखकर उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट के साथ पहचान सकेंगे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए परिवहन विभाग को मात्र 7 दिन का समय दिया है। मंत्रालय ने प्रस्ताव में अदालत को जानकारी दी कि हल्के नीले रंग के होलोग्राम आधारित स्टिकर पेट्रोल एवं सीएनजी से चलने वाली कारों में लगाए जाएंगे। वहीं आॅरेंज रंग के होलोग्राम आधारित स्टिकर डीजल वाहनों में लगाए जाएंगे। वहीँ अदालत ने ये भी कहा है कि वह इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों के लिए हरे रंग नंबर प्लेट या स्टीकर पर भी विचार करे।

Related Articles

Back to top button