राष्ट्रीय
लखनऊ से उलटे पांव लौटे पीयूष गोयल, रेलवे कर्मचारियों ने गमले से किया हमला

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पर लखनऊ में एक कार्यक्रम में नाराज रेलवे कर्मचारियों ने हमला किया है. उनके विरोध में कर्मचारियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके सामने गमले फेंके. लोगों का गुस्सा देखकर मजबूरन पीयूष गोयल को कार्यक्रम छोड़कर मौके से जाना पड़ा. यह सब उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में हुआ.




