टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

LIVE संसद : लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा में कार्यवाही स्थगित होने से पहले आरजेडी नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने बिहार और झांरखंड में बैंकों द्वारा 5 और 10 रुपये के सिक्के न लेने का मुद्दा उठाया। लेकिन इसपर रिजर्व बैंक पहले ही कह चुका है कि 10 रुपये के सभी 14 डिजाइन के सिक्के वैध हैं। इन्हें स्वीकार न करने पर शिकायत की जा सकती है।
LIVE संसद : लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित12:37 PM, 20-DEC-2018
राफेल सौदा मामले, कावेरी डेल्टा किसानों के मुद्दे, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की मांग पर कांग्रेस, भाजपा, अन्नाद्रमुक एवं तेलुगु देसम पार्टी के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
11:51 AM, 20-DEC-2018
शोर शराबे के बीच ही अध्यक्ष ने देश में बुनकरों एवं वस्त्र क्षेत्र के कामगारों की कर्ज संबंधी तथा दूसरी समस्याओं से जुड़ा प्रश्न लिया। इस पर वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पूरक प्रश्न के उत्तर भी दिए।
11:51 AM, 20-DEC-2018
इसी दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाए।
11:51 AM, 20-DEC-2018
कांग्रेस सदस्यों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘वी डिमांड जेपीसी’ तथा अन्य नारे लिखे हुए थे। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ और ‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ के नारे भी लगाए।
11:48 AM, 20-DEC-2018
कांग्रेस सदस्य राफेल विमान सौदे की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग लेकर अध्यक्ष के आसन के पास आ गए। तेदेपा सदस्य भी आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर आसन के पास आ गए।
11:46 AM, 20-DEC-2018
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस, तेदेपा और अन्नाद्रमुक के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है।
11:46 AM, 20-DEC-2018
फेल विमान सौदे सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक गुरुवार को शुरू होने के करीब दस मिनट बाद ही पूरे दिन के लिए स्थगित।
11:45 AM, 20-DEC-2018
टीडीपी सांसद आंध्र प्रदेश से जुड़ी मांगों को लेकर सदन में हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं।
11:44 AM, 20-DEC-2018
हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
11:44 AM, 20-DEC-2018
कावेरी विवाद को लेकर एआईएडीएमके सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
11:36 AM, 20-DEC-2018
जेपीसी के गठन की मांग पर सरकार का कहना है कि राफेल मुद्दे पर सदन में चर्चा हो, लेकिन राफेल के लिए जेपीसी की जरूरत नहीं है।
बुधवार को संसद में राफेल पर हंगामे के बीच लोकसभा में सरोगेसी बिल 2016 पास हुआ। लेकिन राफेल पर जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर विपक्ष अभी भी अड़ा हुआ है। इस कारण गुरुवार को भी संसद में हंगामे के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button