राष्ट्रीय
LIVE उपचुनाव परिणाम: जसदण में भाजपा आगे और कोलेबिरा में कांग्रेस

- गुजरात की जसदण विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा।
- झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम भी आज घोषित होगा।
- कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर बनी है।

लाइव अपडेट
10:55 AM, 23-DEC-2018
जसदण विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 13 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया 17720 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जसदण विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 9 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया 11600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:26 AM, 23-DEC-2018
झारखंड के कोलेबिरा में भी गिनती शुरू हो गई है। दो राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस 1000 वोटों से आगे चल रही है।
10:26 AM, 23-DEC-2018
जसदण विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। छह राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बवालिया 10,400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हालिया संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद इस उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई हैं। लोकसभा के लिए 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले यह उपचुनाव दोनों दलों के मध्य प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।



