जीवनशैली

यहां कि खूबसूरती भेज आपके मन को, इन जगहों पर नहीं ढ़लता सूरज


अपनी रोजमर्रा की लाइफ से ब्रेक लेकर कहीं खूबसूरत जगह पर जाकर घूमना किसे पसंद नहीं होता। इससे आपका दिमाग तो शांत होता ही है साथ ही लाइफ में थोड़ा रोमांच भी बढ़ जाता है। हर जगह की कोई न कोई खासियत आपका मन मोह लेती है। कहीं नाइट लाइफ अच्छी होती है तो, किसी जगह पर दिन में प्रकृति की खूबसूरती देखकर ही आपका मन शांत हो जाता है। हालांकि अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं सूरज की रोशनी और ढलते सूरज को देखना पसंद है तो आपके लिए आज हमारे पास कुछ और खास जगहें हैं। हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर रात ही नहीं होती।

नॉर्वे :- मध्य रात्रि के नाम से मशहूर यह देश आकर्टिक सर्कल में अंदर आता है। यहां पर मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता। अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बार नॉर्वे का खूबसूरत व्यू का मजा जरूर लें।

फिनलैंड :- यह देश हजारों झीलों और आइलैंड्स से घिरा हुआ है। यहां की खूबसूरती हमेशा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम में यहां 73 दिनों तक सूरज नहीं ढ़लता।

कनाडा :- दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कहा जाने वाला कनाडा लंबे अर्से तक बर्फ की चादर से ढ़का रहता है। लेकिन इसके उत्तरी पश्चिमी हिस्से में गर्मी के मौसम में 50 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।

आइसलैंड :- इसे ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड कहा जाता है। 10 मई से जुलाई के अंत तक यहां पर भी कभी रात नहीं होती। यहां छुट्टियां बिताना आपकी बेहद खूबसूरत यादों में से एक होगा।

अलास्का :- इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत ग्लेशियर में से एक कहा जाता है। यहां पर भी मई से जुलाई तक सूरज चमकता रहता है। इस समय यह इतना खूबसूरत हो जाता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

Related Articles

Back to top button