जीवनशैली
हर लड़की के लिए बहुत जरुरी है ब्रा रुल्स की जानकारी
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/03/bra-3-650x433.jpg)
ब्रा जिस पर आपके ब्रेस्ट के शेप निर्भर करते हैं। अगर ब्रा ब्रेस्ट को शेप दे सकते हैं तो उसे बिगाड़ भी सकते हैं। इसलिए ब्रा खरीदने या उसके इस्तेमाल करने से पहले हर लड़की को ये जरूरी ब्रा रुल्स की जानकारी होनी चाहिए। इन ब्रा रुल्स में ब्रा से जुड़ी सब तरह की जानकारियां शामिल है जिनके बारे में आपको या तो मालुम नहीं था या आपने नजरअंदाज कर दिया था।
कई बार आपने नोटिस किया होगा कि ब्रेस्ट साइज का ब्रा लेने पर भी ब्रा फिट नहीं आते। ऐसा आपके ब्रा के वैरिएंट साइज के बारे में पता नहीं होने के कारण होता है। ब्रा केवल 32, 34 … के साइज में ही नहीं बल्कि ए, बी औऱ सी के साइज में भी आते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लड़कियों को पता होता है। अगर 32 का ब्रा भी आपको फिट नहीं हो रहा है तो स्टोर स्टाफ की मदद लें और 32ए, 32बी या 32सी ब्रा में से कोई परफेक्ट ब्रा खरीदें।
थोड़ा समय दें
कोई भी ऐसा-वैसा ब्रा ना खरीदें। अंडरगारमेंट्स की शॉपिंग अलग से थोड़ा टाइम निकाल कर करें। विशेष तौर पर ब्रा की खरीदारी के लिए थोड़ा अलग से ही समय दें। ब्रा ट्राई करते वक्ट हाथों को मूव करें और थोड़ा आगे-पीछे झुक कर देखें। अगर आपको सबकुछ कम्फर्टेबल फील होता है तो ब्रा खरीद लें। डिसकम्फर्ट ब्रा बिल्कुल ना खरीदें।![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/03/bra-4-650x433-650x330.jpg)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/03/bra-4-650x433-650x330.jpg)
ब्रा की उम्र केवल छह महीने
भले ही आपने बहुत महंगी ब्रा खरीदी है और अब तक आपने थोड़ा भी वेट लूज या गेन नहीं किया है तो भी आपको ब्रा बदलने की जरूरत है। क्योंकि बॉडी में हमेशा बदलाव होते रहते हैं खासकर ब्रेस्ट के साइज में सबसे अधिक बदलाव होते हैं। ऐसे में छह महीने से अधिक, कोई भी ब्रा इस्तेमाल ना करें।
हाथों से धोयें
अगर कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं, तो भी ब्रा को हाथों से धोएं। साथ ही ब्रा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें। सर्फ में कपड़ों के साथ ब्रा बिल्कुल ना डालें। गर्म पानी से भी ब्रा बिल्कुल ना धोयें।