ज्ञान भंडार
दुमका और जामताड़ा में सड़क बनाने के लिए 21 करोड़ स्वीकृत


रांची। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से दुमका और जामताड़ा में दो सड़क के निर्माण के लिए कुल 21.45 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव एमआर मीणा ने राशि आवंटन पर अपनी सहमति दे दिया है। दुमका में कुल 16.35 करोड़ और जामताड़ा में कुल 5.10 करोड़ रुपए ग्रामीण सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे।