ज्ञान भंडार

गुजराती एक्ट्रेस ममता सोनी के बैग से मिली पिस्तौल और चाकू

श1_1443685605हर में आयोजित रक्तदान कैंप में पहुंची गुजराती एक्ट्रेस ममता सोनी के बैग से पिस्तौल व छुरी मिली है। ममता सोनी राज्यपाल द्वारा बुधवार को आयोजित रक्तदान कैंप में उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची थी। उनके ठहरने की व्यवस्था सरकारी गेस्ट हाउस में की गई थी। इसी गेस्टहाउस में राज्यपाल ओपी कोहली भी ठहरे हुए थे। इसीलिए पुलिस यहां आने-जाने वाले हरेक शख्स की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान जब ममता सोनी के हैंड बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक पिस्तौल व चाकू बरामद हुआ।
 
पुलिस को दिखाया रौब:
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ममता सोनी को यह बात नागवार गुजरी कि उनकी बैग की तलाशी ली जा रही थी। हालांकि पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। जब बैग से पिस्तौल और चाकू मिला तो पहले कहा कि मेरे पिता डिफेंस में है। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कहा, यह मैं अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ रखती हूं।
 
पुलिस ने हथियार जब्त कर लायसेंस के बारे में जांच शुरू की:
ममता सोनी द्वारा पुलिस को बताए अनुसार उनके पास पिस्तौल का लायसेंस है, लेकिन उस समय उनके पास नहीं था। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं और लायसेंस के बारे में जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर ए डिविजन पुलिस जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button