ज्ञान भंडार

कुत्ते को बनाया चारा तब पिंजड़े में फंसा तेंदुआ, एसी के उपर बैठ फैलाता था दहशत

2_1443809712जगदलपुर, रायपुर. छत्तीसगढ़ के मारडूम स्थित डीआरडीओ दफ्तर में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ा गया। वह रात में कुत्ते का शिकार करने के लालच में पिंजरे में फंस गया। वह अक्सर या तो दफ्तर के एसी पर चढ़ जाता था या अफसरों के कमरों में घुस जाता था। इसके कारण लोग दहशत में थे।
 
ट्रक से गिरा पिंजड़ा, घायल
30 सितबंर की रात वह पकड़ा गया। एक अक्टूबर को देर रात कांगेर घाटी के तिरया और कुलचा के बीच घने जंगलों में छोड़ने के प्रयास में पिंजड़ा ट्रक से गिर गया। इससे तेंदुआ घायल हो गया। मारडूम इलाके में जानवरों की तदाद में खासी बढ़ोतरी हुई है। वे शिकार की तलाश में जंगलों से बाहर भी निकल रहे हैं।
 
डीआरडीओ के ऑफिस में दहशत में थे लोग
तेंदुए ने डीआरडीओ ऑफिस में काम कर रहे लोगों का जीना मुश्किल में कर रखा था। तेंदुआ कभी दरवाजे के पीछे, तो कभी एसी के उपर, तो कभी बाथरूम में छिपकर बैठा रहता था। ऑफिस के कर्मचारी इतने दहशत में थे कि कुछ लोगों ने तो ऑफिस आना ही छोड़ दिया था। फिर जहां पता चला कि तेंदुआ पकड़ा गया तो डीआरडीओ के सभी लोग वापिस ऑफिस आना शुरू कर दिए।

Related Articles

Back to top button