ज्ञान भंडार
इंजीनियर यादवेंद्र के घर निगरानी का छापा, 4 करोड़ अपने खाते में डालने का आरोप


रांची. देवघर पथ प्रमंडल के निलंबित कार्यपालक अभियंता यादवेंद्र सिंह के अशोक नगर स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह निगरानी की टीम ने छापा मारा। करीब छह घंटे तक चली छापेमारी में निगरानी ने दो लॉकर की चाबी, जमीन और निवेश के कागजात समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। निगरानी एसपी आलोक ने कहा कि दस्तावेज की जांच चल रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।