26 सितंबर का लव राशिफल: आज प्रेम के मामले में इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/09/Capture-58.png)
मेष- आज आपका मन विचलित रहेगा। आज प्रेमी का साथ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी को धन लाभ होगा। अपनी आशाओं को ना बढ़ायें इससे साथी के साथ अनबन बढ़ेगी। हर कार्य को जिम्मेदारी से करेंगे तो घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।
वृषभ- आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ बताते-बताते रूक जाएंगे। साथी पर विश्वास रखें। कार्य अधिक होने के कारण आप प्रेमी से बात नहीं कर पाएंगे। पति-पत्नी में नौकरी या काम की अधिकता के कारण झगड़ा हो सकता हैं।
मिथुन- अचानक प्रेमी या जीवनसाथी से खुशी की खबर मिलेगी या लाभ भी हो सकता है। विवाह के लिए रिश्ता भी आ सकता है। अगर प्रेमी से अभी तक मन की बात नहीं की तो अभी समय प्रतिकूल है अपनी मन की बात कर दें। आज मौका हाथ से न जाने दें, प्रेमी आपकी भावनाओं की कदर करेगा।
कर्क- प्रेमी को धन का लाभ होगा। आज प्रेम संबंधो को मधुर बनाने का दिन है। आपकी वाणी से आज फूल झड़ेंगे। प्यार की बातों से प्रेमी को खुश करें। संतान का भी योग बन रहा। संतान सुख भी प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह- घर में तनाव का वातावरण बन सकता है। आंखो की तकलीफ हो सकती हैं। आज प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा। आज प्रेमी को नाराज न करें। सिंगल युवक युवतियों को भी अपना जीवनसाथी मिल सकता है। प्रेम के मामलों में दिल की सुनें।
कन्या- आज आप रोमांस और ऊर्जा से भरें रहेंगे। प्रेमी के साथ प्रेम संबंधो को आगे बढ़ाने की सोचेंगे।आप शांत रहकर कुछ समय प्रेमी के साथ बिताएं। आज आपको पुरानी संपत्ति से भी फायदा हो सकता है।
तुला- आज आप साथी की छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से ले सकते हैं, जिस कारण प्रेम संबंधो में समस्याएं आएंगी। आप अपने लिए अच्छा जीवनसाथी चाहते है तो दिल की सुनिए और समझदारी से काम लें। किसी अनजान द्वारा कहीं बातों बात पर विश्वास ना करें।
वृश्चिक- आज आप नए प्रेम संबंधो की तरफ बढ़ेंगे। प्रेमी विवाह के बंधन में बंधने की तैयारियां कर सकते हैं। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी। नए रिश्तें की शुरूआत हो सकती है। आज का दिन सिंगल युवक युवतियों के लिए जीवनसाथी की खुशखबरी ला सकता हैं।
धनु- पति-पत्नी में सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंधो में ताजगी आएगी। आज साथी के लिये फूलों का बुकें ले जाना न भूलें। जीवनसाथी से खुल कर बात करें। मित्र गलत धारणा बना सकते हैं उनसें सावधान रहें।
मकर- वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। प्रेम संबंधो में भी तनाव रहेगा। कुछ लोगों के रिश्ते टूट सकते हैं। प्रेमी की तलाश आफिस में खत्म हो सकती हैं। महिलाओं के लिए खास दिन। नए रिश्तें में कदम रख सकते हैं । विवाहित जन के लिए आज का दिन खास है।
कुम्भ- आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। आज आप अपने प्रेमी को विवाह के लिए राजी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता हैं।
मीन- आपका आत्मविश्वास ही आपकी ताकत है। प्यार भरा खुशनुमा दिन रहेगा। आज दिल की बात सुनें और प्रेमी के साथ प्रेम के पल बिताएंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले निष्कर्ष के बारे में सोच लेंगे तो आगे चल कर मुश्किलें कम आएंगी। पति-पत्नी के आपसी टकराव का असर बच्चों पर पड़ सकता हैं।