टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

बंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ, इस बार बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह इसके शिकार हुए हैं। पश्चिम बंगाल के जगद्दाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात ईंट और बम फेंके गए। उन पर यह हमला उस समय हुआ, जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे।

इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद ने इस हमले का सीधा आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर तब हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर उसके पास एक बम भी फेंक दिया गया।

भाजपा सांसद पर हमले की खबर सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया है। हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा ‘टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है। उस व्यक्ति का नाम गणेश सिंह है। इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।’

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। इससे पहले भी उन पर हमले हो चुके है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उन पर हमला हुआ था और उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ किया गया था। उस हमले के बाद भी भाजपा सांसद ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button