ज्ञान भंडार

चमकानी है सोई हुई किस्मत तो शुक्रवार के दिन करें यह ज्योतिषीय उपाय

शुक्रवार को दान-पुण्य करने से देवी मां प्रसन्न होती है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली भी आती है। अगर आज के दिन कुछ खास चीजों का दान किया जाए एवं ज्योतिषीय उपाय किए जाए तो व्यक्ति के सारे काम बन सकते हैं। तो कौन-से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।

1. शुक्रवार के दिन किसी अपाहिज भिखारी को सफेद अन्न का भोजन कराया जाए तो सबसे अधिक शुभ रहेगा। इससे आप जल्दी ही मालामाल हो जाएंगे।

2. शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं और उन्हें दक्षिणा देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे सुख-समृद्धि आती है।

3. शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र को गाय के दूध से नहलाने और पूरे घर में इसका छिड़काव करने से घर में सकारात्मकता आती है।

4. आज के दिन मां लक्ष्मी को पांच कमलगट्टे चढ़ाएं। पूजन के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दें। जल्दी ही घर में धन आने लगेगा।

5. हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाए। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

6. जो लोग जल्द धनवान बनना चाहते हैं वे शुक्रवार के दिन उस जगह जाए। जहां पर मोर नृत्य करते है। वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें।

7. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। इससे तश्रक्की होगी।

8. आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए शुक्रवार के दिन पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच लक्ष्मी कौड़ी और थोड़े केसर-चंडी के सिक्के डालें। अब इस सामान को कपड़ें में बांधकर अपने घर की तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। इसका प्रभाव कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा।

9. शुक्रवार की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। बाती में रुई की जगह लाल रंग के सूती धागे का प्रयोग करें।

10. आज के दिन देवी मां के मंदिर में श्रृंगार का सामान भेंट करने से पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है।

Related Articles

Back to top button