उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार पांच मजदूरों की गयी जान

गाजियाबाद : जिले के मुरादनगर में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे। मृतकों में दुर्गेश (24) पुत्र ब्रहम सिंह, प्रवेश (24) पुत्र सुनील, अमित(25) पुत्र मामचंद, कृष्ण (26) पुत्र बलिराम निवासी पोहली गांव सरधना मेरठ, चंद्र (50) पुत्र गोधन निवासी बालपुर सहारनपुर की मौत हुई है। वहीं राहुल और जोनी घायल हैं।

Related Articles

Back to top button