ज्ञान भंडार

राधे मां के करीबी संजीव गुप्ता के खिलाफ की एफआईआर दर्ज

दxdfc_1444608997स्तक टाइम्स/एजेंसी महाराष्ट्र: मुंबई। ठाणे की नगर पुलिस ने विवादित राधे मां के करीबी संजीव गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राधे मां जिस आलीशान जगुआर कार का इस्तेमाल करतीं हैं गुप्ता पर उसके रजिस्ट्रेशन में धोखाधड़ी का आरोप है। गुप्ता ने फर्जी कागजात के जरिए कार का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके कारण मुंबई मनपा को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। करीब एक करोड़ की कीमत वाली यह कार गुप्ता के नाम से 2012 में खरीदी गई है। चुंगी बचाने के लिए गुप्ता ने खुद को भिवंडी के कोनगांव का निवासी बताया था। इसके लिए उसने फर्जी कागजात भी बनाए थे। कार का रजिस्ट्रेशन भी भिवंडी आरटीओ में कराया गया है। एक सामाजिक संगठन ने इस मामले की शिकायत की थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गुप्ता पर लगे आरोपों को सही पाया। इसके बाद उसके खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button