अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीयव्यापार

आज बाजार में दिखी तेजी

मुंबई। मंगलवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 854.62 अंक ऊपर और निफ्टी 248.25 पॉइंट ऊपर खुले। शुरुआती बढ़त बाजार बंद होने तक बनी रही और सेंसेक्स ने 1028.17 अंक या 3.62% ऊपर 29,468.49 पर और निफ्टी 316.65 पॉइंट या 3.82% ऊपर 8,597.75 पर कारोबार खत्म किया। इससे पहले सोमवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1375.27 अंक या 4.61% नीचे 28,440.32 पर और निफ्टी ने 379.15 अंक या 4.38% नीचे 8,281.10 पर कारोबार खत्म किया था।

कई रेटिंग एजेंसियों ने भारत के ग्रोथ रेट अनुमान को हाल में कम किया है लेकिन इकनॉमिक इंटेलीजेंस यूनिट का कहना है कि कोरोनावायरस के फैलने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जी-20 के दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर रहेगी। कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन घोषित किया है। इस कारण दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कोरोना का संक्रमण कम रफ्तार से फैला है। इसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है।

चीन के उद्योगों में कामकाज फिर से शुरू हो गया है। चीन का पीएमआई इंडेक्स मार्च में उछलकर 52 पर पहुंच गया है जो फरवरी में 35.7 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। 50 से ऊपर का इंडेक्स अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने की ओर संकेत करता है। वैश्विक बाजारों में भी तेजी का रुख है। जापान के निक्केई, चीन के शंघाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी रही है। सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.19% की तेजी के साथ बंद हुआ था।

ऑयल और गैस सेक्टर के सभी शेयरों में बढ़त

बाजार में तेजी की बड़ी वजह ऑयल और गैस सेक्टर के सभी शेयरों में उछाल के चलते रही। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, गेल, रिलायंस लगभग सभी कंपनियों ने शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

सेक्टर बढ़त (%)

  1. हिंदुस्तान पेट्रोलियम 13.12%
  2. भारत पेट्रोलियम 12.34%
  3. गेल 6.91%
  4. रिलायंस 6.46%
  5. इंडियन ऑयल 6.34%
  6. ओएनजीसी 6.15%
  7. कैस्ट्रॉल इंडिया 5.30%
  8. पेट्रोनेट LNG 5.23%
  9. इंद्रप्रस्थ गैस 4.65%
  10. जीएसपीएल 3.63%

बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 3.74% तक की बढ़त

  1. बैंक बढ़त (%)
  2. एक्सिस बैंक 3.74%
  3. ICICI बैंक 2.72%
  4. SBI बैंक 1.98%
  5. HDFC बैंक 1.98%
  6. कोटक बैंक 1.85%
  7. फेडरल बैंक 1.47%

डाउ जोंस, नैस्डैक और एसएंडपी लगभग सभी बाजार में तेजी

सोमवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 690.70 अंक ऊपर 22,327.50 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.62 फीसदी बढ़त के साथ 271.77 अंक ऊपर 7,774.15 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.35 फीसदी बढ़त के साथ 85.18 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,626.65 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 0.62 फीसदी बढ़त के साथ 4,378.51 अंको पर बंद हुआ।

रिलायंस ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़ दिए

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही रिलायंस 5-5 करोड़ रुपए रिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देगी। इसके अलावा 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा। यानी 50 लाख के करीब लोगों के लिए खान का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोवड-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था।दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.35 फीसदी बढ़त के साथ 85.18 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,626.65 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 0.62 फीसदी बढ़त के साथ 4,378.51 अंको पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button