ज्ञान भंडार
अब मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 3 नवंबर से, पंचायत चुनाव को देखते हुए बदलाव


स्तक टाइम्स/एजेंसी : झारखण्ड, रांची. मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा तीन नवंबर से शुरू होगी। पहले यह 24 नवंबर से होनी थी। पंचायत चुनाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने यह बदलाव किया है। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने निदेशालय से आग्रह किया था कि पंचायत चुनाव को देखते हुए परीक्षा की तिथि इससे पहले की जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को परीक्षा तिथि में बदलाव संबंधी निर्देश जारी कर दिया।