उत्तर प्रदेशलखनऊ

सबके प्रिय उ.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण जी का हैं आज जन्मदिन

सांसद,विधायक,मंत्री सभी ने दी जन्मदिन कि बधाई

लखनऊ : ​उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का आज यानि 18 मई को जन्मदिन है। हृदय नारायण दीक्षित उन्नाव जिले में पुरवा तहसील के लउवा गांव के रहने वाले हैं। 1985 में दीक्षित पहली बार चुनाव में उतरे, निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बन गए। 1989 में वो जनता दल के टिकट पर विधायक बने। जब जनता दल को छोड़ा तो सपा का दामन थाम लिया और 1993 में चुनाव लड़कर तीसरी बार विधायक चुने गए।

1995 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार थी तब ये संसदीय कार्य मंत्री और पंचायती राज मंत्री रहे। 2010 से 2016 तक भाजपा के विधानपरिषद सदस्य और दल नेता भी रहे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्नाव के भगवंतनगर सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर चौथी बार विधायक बने। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी।

इस दौरान कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था, तब हृदय नारायण दीक्षित भी जेल गए थे, उन्हें 19 महीने जेल में रखा गया। हृदय नारायण दीक्षित साहित्यकार और लेखक भी हैं, उनकी कई किताबें भी छपीं। अख़बारों में उनके लेख भी छपते रहे हैं।

विधायकों, सांसदों समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित को जन्मदिन पर बधाई दी और लम्बी आयु की कामना की।

प्रयागराज की भाजपा सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि महान विद्वान एवं राजनीतिक क्षेत्र में एक नई दिशा दिखाने वाले अनुभवी नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं उत्तर प्रदेश के विधि एवं कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया कि अतिगुणी, विद्वान व बहुमुखी प्रतिभा के धनी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश महाना ने भी विधानसभा अध्यक्ष को ट्विटर पर बधाई दी और लिखा कि जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं।

(दस्तक परिवार कि आदरणीय ह्रदय नारायण जी को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएँ)

Related Articles

Back to top button