अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान: शिया मस्जिद में विस्फोट, 10 की मौत

दpak_647_102215102618_144554710238_650x425_102315022530स्तक टाइम्स/एजेंसी : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं. वारदात ब्लूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 125 किलोमीटर दूर बोलन नाम की जगह पर हुई.

बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा, ’10 लोगों की मौत हुई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.’

जिस स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को ले जाया गया वहां न तो प्रशिक्षित डॉक्टर हैं और न ही इलाज संबंधी अन्य सुविधाएं. बीते 15 सालों में ब्लूचिस्तान में अल्पसंख्यक शिया और हजारा समुदायों के खिलाफ 1400 से अधिक हिंसक हमले हो चुके हैं.

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है. यहां पाकिस्तान से अलग होने का संघर्ष चल रहा है. साथ ही अल कायदा और अन्य चरमपंथियों की भी यहां मौजदूगी बताई जाती है.

Related Articles

Back to top button