ज्ञान भंडार
नारनौंदः असंतुलित होकर स्कूल बस पलटी, 1 बच्चे की मौत 23 घायल


स्तक टाइम्स/एजेंसी- हरियाणा: नारनौंद (हिसार)। हिसार के नारनौंद में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से जा टकराई। इसमें 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि 23 बच्चे घायल हैं। बच्चों को हांसी और जींद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 4 बच्चों की हालत के साथ-साथ ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।