अपराधउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊवीडियो

सीएम ऑफिस के बाहर अमेठी की रहने वाली गुड़िया-सोफिया ने लगाई आग…देंखे वीडियो

लखनऊ, 16 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो): राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब 2 महिलाओं ने खुद को लोकभवन के सामने आग लगा लीं। बताया जा रहा है कि महिलाओं के आग लगाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं बुरी तरह आग में झुलसने के चलते दोनों की हालत गंभीर  बनी हुई है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाया और महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

दबंगों ने कहर से परेशान होकर किया आत्मदाह का प्रयास

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं गुड़िया और सोफिया अमेठी के जामो की रहने वाली है। इन गांव के ही पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें पड़ोसी ने इन महिलाओं को जमकर मारा। जिसकी शिकायत इन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में दी लेकिन अपराधी दबंग होने के चलते इन्हे पुलिस तक पहुंचने से पहले ही डरा धमका कर भगा देते थे। जिससे परेशान महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में महिलाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तख्तीश में जुट गई है।

हजरतगंज पुलिस की बड़ी लापरवाही, पीड़िता महिला रिश्तेदार की जुबानी...देंखे वीडियो

पीड़ित महिलाओं की रिश्तेदार ने बताया कि पड़ोसी दबंग है और उन्होंने नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में पहले तो इन्हे मारापीटा और बाद में उल्टा इन पर ही मुकदमा लिखवा दिया। रिश्तेदार ने बताया कि अर्जुन और सुनील के साथ ही अन्य लोग दबंग और रसूखवाले है जिसके चलते इनकी कही कोई सुनावाई नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button