अन्तर्राष्ट्रीय

टेक्सास में तूफान और चक्रवात का कहर

द2015_11$largeimg201_Nov_2015_092400457स्तक टाइम्स/एजेंसी: ह्यूस्टन : पहले से ही जलभराव की समस्या का सामना कर रहे टेक्सास में एक बार फिर आए तेज तूफान एवं भारी बारिश वाले तीन चक्रवातों के बाद मरने वालों की संख्या बढकर छह हो गई है. हाल ही में ह्यूस्टन पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं. शुक्रवार को टेक्सास में खराब मौसम का दूसरा दिन था, जबकि मध्य टेक्सास में बाढ के पानी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. भारी तूफान पैट्रिशिया की मार झेल चुका टेक्सास अभी सूखने की कोशिश कर ही रहा था कि वह इन तूफानों और चक्रवातों के कारण एक बार फिर पानी में डूब गया. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ये तूफान और चक्रवात मेक्सिको से उच्चस्तरीय विक्षोभ के कारण आए हैं.

ह्यूस्टन के कुछ इलाकों में शुक्रवार से लगभग 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो चुकी है. हालांकि अधिकतर इलाकों में बारिश कल दोपहर तक रुक गई थी। पानी सडकों और मुख्य मार्गों पर आ गया और भारी वर्षा के कारण झीलों का जलस्तर बेहद बढ गया. ह्यूस्टन दमकल विभाग ने कहा कि उसने कल 130 से ज्यादा मामलों में बचाव कार्य किया। कुछ सार्वजनिक हल्की रेल सेवा और बस परिवहन को निलंबित कर दिया गया था.

शहर के प्रवक्ता माइकल वॉल्टर ने कहा कि ह्यूस्टन पुलिस को दो शव मिले हैं, जिनकी मौत मौसम संबंधी कारणों से हुई प्रतीत होती है. नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी पैट्रिक ब्लड ने कहा कि एक चक्रवात स्थानीय समयानुसार तडके पांच बजे ब्रेजोरिया काउंटी से होकर गुजरा। इसके कारण लगभग 25 अस्थायी मकान तबाह हुए। यह इलाका दक्षिणी ह्यूस्टन से 48 किलोमीटर दूर है.

 

Related Articles

Back to top button