ज्ञान भंडार

हाफिज ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

दस्तक टाइम्स/एजेंसी जम्मू:
आhafiz-sayeed-terrorist-55c19bff80f0f_exlतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान में एक रैली के दौरान हाफिज ने आतंकी अबू कासिम के जनाजे में शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही हाफिज ने कहा कि कश्मीर में जेहाद का कोई अंत नहीं है।

दरअसल 29 अक्तूबर को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर अबू कासिम की मौत के बाद हाफिज सईद की एक रैली का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हाफिज ने कहा कि कश्मीर में जेहाद तब तक जारी रहेगा जब तक आजादी नहीं मिल जाती। वीडियो में हाफिज को कासिम की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को भाषण देते हुए देखा जा रहा है।

उसने कहा कि भारतीय सेना द्वारा जब यह घोषणा की गई कि अबू कासिम मारा गया, तो हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं उसका शव लेने घरों से निकले और उन्होंने उसे श्रद्धांजलि दी। वीडियो में अबू कासिम के जनाजे के कुछ अंश भी डाले गए हैं, जिसमें लोग लश्कर व पाकिस्तान के हक में नारे बुलंद करते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button