टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

COVID-19 : India में अब तक सवा लाख लोगों ने गवाई जान

COVID-19 : India में अब तक सवा लाख लोगों ने गवाई जान

नई दिल्ली: भारत (India) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 47 हज़ार 638 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 670 मरीज़ों ने अपनी जान गंवा दी। नए मामलों के साथ ही देश में अब कोरोना के कुल मामले 84 लाख 11 हज़ार 724 तक जा पहुंच गए हैं। वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 24 हज़ार 985 हो गई है।

यह भी पढ़ें- Mathura में चलती कार में तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार  

भारत (India) में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में 77 लाख 65 हज़ार 966 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान ही 54 हज़ार 157 मरीज़ों ने कोरोना को हराया है और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह अब बढ़कर 92।20 प्रतिशत हो गया है।


बता दें कि भारत (India) के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है। बयान में कहा गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले सात दिनों से 6 लाख से कम हैं।

भारत (India) में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति हर दिन बढ़ती जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button