ज्ञान भंडार
विश्व की 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के नवें सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने 2015 में दुनियाभर के ताकतवर हस्तियों की सूची जारी की है। विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन शीर्ष पर हैं। जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल को सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तीसरे, पोप फ्रांसिस चौथे और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पांचवें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में टॉप 10 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स छठे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जैनेट येलेन सातवें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन आठवें और गूगल के लैरी पेज दसवें स्थान पर हैं.
