उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता का निधन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता का निधन, पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता का निधन, पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के पूज्य पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया।

बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button