राज्यराष्ट्रीय

खेल मंत्री सिंधिया ने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर सुविधाओं की ली जानकारी

खेल मंत्री सिंधिया ने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर सुविधाओं की ली जानकारी
खेल मंत्री सिंधिया ने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर सुविधाओं की ली जानकारी

जबलपुर: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को जिले के रानीताल खेल परिसर का दौरा किया। मंत्री सिंधिया ने म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाजी खिलाड़ियों से प्रशिक्षण में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों के लिये ऑनलाइन अध्ययन के लिये स्मार्ट क्लॉस कक्ष के साथ ही अकादमी को और बेहतर बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

सिंधिया ने अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार द्वारा जमशेदपुर में चल रही टोक्यो ओलम्पिक के लिये चयन प्रतियोगिता में भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों में अपना स्थाना बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, म.प्र. सरकार उनके साथ है, जो खिलाड़ी मेहनत करेगा, म.प्र. सरकार उन्हें कोई कमी नहीं आने देगी।

यह भी पढ़े: सभी के लिए शौचालय सुनिश्चित करने के लिए देश प्रतिबद्ध: PM मोदी 

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये सर्व-सुविधायुक्त, आधुनिक तकनीकों से लैस अधोसंरचना एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्ध है। खेल मंत्री द्वारा रांझी इंडोर स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया तथा शहर में वॉटर स्पोर्ट्स प्रारंभ करने की संभावना व्यक्त की।

उन्होंने खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुदृढ़ बनाने एवं खेलों को विकसित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण पवन जैन उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button