अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमहाराष्ट्रराज्य

प्रेमिका की शादी तय होने से नराज प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, मौत

प्रेमिका की शादी तय होने से नराज प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, मौत

मुंबई : मुंबई के मालाड इलाके में स्थित इंफिनिटी हाल के पीछे एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार लिया । इस घटना में घायल दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने घटनास्थल से पिस्तौल बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

उत्तर मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने  बताया

सोमवार को देर रात इस घटना की जानकारी एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस कंट्रोल रुम में दी थी। इस घटना में मृत युवक व युवती की पहचान राहुल यादव(२६) व निधि मिश्रा के रुप में की जा चुकी है। बांगुर नगर पुलिस टीम ने घटनास्थल से पिस्तौल बरामद किया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: लीबिया में विशेष दूत नियुक्त करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

पुलिस के अनुसार राहुल यादव कांदिवली में रहता था और निधि मिश्रा मालाड इलाके में रहती थी। इन दोनों में प्रेमसंबंध था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार निधि मिश्रा की मंगनी अन्य युवक के साथ घरवालों ने तय कर दिया था। इससे निधि मिश्रा नाराज थी और वह सोमवार को राहुल यादव ने मालाड स्थित इंफिनिटी माल के पीछे मिलने आई थी।

घटनास्थल पर पहले राहुल ने निधि मिश्रा को गोली मारा। इसके बाद राहुल ने खुद को गोली मार लिया। घटना की मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button