उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

लोहिया, अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलती रहेगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव

लोहिया, अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलती रहेगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनके दल में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। सपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाजवादी सिद्धांतों को अपनाने के लिए लोग हमारे साथ आ रहे हैं। ऐसे सभी नेताओं को मैं भरोसा दिलाता हूं कि डॉ. राम मनोहर लोहिया से लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों के सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी चलती रहेगी।

हर वर्ग के लोगों को अपने से जोड़े

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को बसपा और अन्य राजनीतिक दलों से सपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हर वर्ग के लोगों को अपने से जोड़े। सपा सभी वर्ग को जोड़ने में कामयाब हो गयी तो आने वाले समय में सपा की ही सरकार बनेगी।

विधानसभा में पार्टी को मजबूत करें : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी से उषा मौर्या, मुन्ना लाल मौर्य, बसपा से तेज बहादुर मौर्य, बसपा से ही विजय प्रताप कुशवाहा, डॉ. सलोना कुशवाहा, केके पाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली हैं। ये एक शुभ संकेत है, हमसे जुड़ने वाले सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आग्रह कर रहा हूं। सभी अपने अपने विधानसभा में पार्टी को मजबूत करें। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों का अपमान किया जा रहा है, जितना अपमान योगी सरकार में हुआ है, उतना अपमान किसी सरकार ने नहीं हुआ।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। सपा में कांग्रेस, बसपा छोड़कर नेताओं के आने का क्रम जारी है। सपा की ओर से सभी नेताओं को नयी सदस्यता दिलायी जा रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— आस्था में हमारी अपनी कोई गणना नहीं है : हृदयनारायण दीक्षित – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button