मनोरंजन

फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट तय, इसी साल 6 अगस्त को होगी रिलीज …

फिल्म 'अतरंगी रे' की रिलीज डेट तय, इसी साल 6 अगस्त को होगी रिलीज ...

मुंबई : अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट लॉक हो गई है। यह फिल्म 6 अगस्त 2021 को सिनेमघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय है। फिल्म की प्रस्तुति भूषण कुमार की टी सीरीज करेगी!’

आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी ‘अतरंगी रे’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी में दो भारतीय संस्कृतियों का मिश्रण है। फिल्म में सारा अली खान डबल रोल में है और वह फिल्म में अक्षय और धनुष दोनों के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म 6 अगस्त 2021 को सिनेमघरों में दस्तक देगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ की रिलीज डेट तय, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button