अपराधझारखण्डटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

रांची में टांगी मारकर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

रांची में टांगी मारकर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

रांची : झारखंड के गुमला जिले के कामडारा के पहाड़गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी मारकर हत्या करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष के अलावा एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में पांच लोगों की हत्या की गई है।

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार सुबह मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी चल रही है।

गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा

आपसी विवाद टांगी मार कर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपसी विवाद में दो महिला सहित पांच की हत्या

पांचों लोगों के हत्या के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष के अलावा एक बच्चा शामिल है। मृतकों में माता पिता, बेटा – बहु और एक बच्चा शामिल है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— तेल टैंकर से कार की टक्कर में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button