![पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर श्वेतपत्रिका निकाले केंद्र सरकार: नाना पाटोले](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/03/Nana-Patole.jpg)
![पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर श्वेतपत्रिका निकाले केंद्र सरकार: नाना पाटोले](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/03/Nana-Patole.jpg)
मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना पाटोले ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर केंद्र सरकार को श्वेतपत्रिका निकालना आवश्यक है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि की सही जानकारी जनता तक पहुंच जाएगी।
विधानभवन में नाना पाटोले ने कहा
पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार मूल्यवृद्धि से आम जनता परेशान हो गई है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी के सभी मंत्रियों व विधायकों ने आज विधानभवन पर साईकिल से आकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया है।
नाना पाटोले ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार मूल्यवृद्धि हो रही है। इसका असर देश व महाराष्ट्र की जनता पर पड़ रहा है। पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रतिलीटर तक पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है, इस पर श्वेतपत्रिका निकालना आवश्यक है।
नाना पाटोले ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक तरफ पेट्रोल का भाव बढ़ाया है, दूसरी तरफ टोल के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। इससे देश व राज्य की जनता त्रस्त हो गई है। इसी वजह से आज बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रतीकात्मक साईकिल मोर्चा निकाला है।
[divider][/divider][divider][/divider]
ये भी पढ़ें : – मुख्यमंत्री विजय रूपानी की पत्नी अंजलि रूपानी ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली
- देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
- फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
- ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
- साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
- youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos