राजनीतिराष्ट्रीय

दंगे के आरोपी नेताओं को सम्मानित करेगी भाजपा

somgiआगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुए दंगे के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संगीत सोम  सुरेश राणा और पार्टी नेता संजीव बालियान को आगरा रैली में सम्मानित किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि मोदी के मंच पर अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं का सम्मान करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। ब्रज क्षेत्र की सभी आठ लोकसभा सीटों पर निर्णायक मतदाताओं की भूमिका वाले जाट और ठाकुरों को लुभाने की चुनावी रणनीति के तहत ही इन तीनों लोगों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश इकाई ने आगरा में ‘विजय शंखनाद रैली’ में इस सम्मान का ऐलान कर विवादों को हवा दे दी है। विपक्षी दल भाजपा पर प्रदेश का माहौल फिर से खराब करने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि राज्य सरकार ने साजिश के तहत ही इन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया था। उच्च न्यायालय की सलाहकार समिति ने अपना फैसला सुनाकर दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। वाजपेयी कहते हैं कि दंगे के मुख्य आरोपियों को समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार का संरक्षण प्राप्त है। वे खुले आम घूम रहे हैं। सरकारी हेलीकाप्टर से लखनऊ  बुलाए जाते हैं और तब कोई उंगली नहीं उठाई जाती। लक्ष्मीकांत कहते हैं   ‘‘क्या हम अपने पाक-साफ  नेताओं को सम्मान भी नहीं दे सकते हैं। किसको सम्मान देना है  किसको नहीं देना है यह भाजपा तय करेगी।’’पार्टी के सूत्रों का कहना है कि ब्रज क्षेत्र के आठों जिलों मथुरा  आगरा  फतेहपुर सीकरी  अलीगढ़  हाथरस  एटा  फीरोजाबाद  मैनपुरी में जाट और क्षत्रिय मतदाता निर्णायक भूमिका में है। ऐसे में संगीत सोम  सुरेश राणा और संजीव बालियान को सम्मान दे कर भाजपा इन मतदाताओं के दिल तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button