उत्तराखंडटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीएम ने लगाई दौड़, कहा- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली नई खेल नीति लाएगी सरकार

देहरादून, 29 अगस्त 2021, (दस्तक टाइम्स) :  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमने जो भी जीवन में संकल्प लिया है, उसमें कभी विकल्प नहीं आना चाहिए। उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग अच्छा प्रदर्शन कीजिये। हमारी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने की तैयारी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रेस सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दौड़ लगाकर शुरू की। ये रेस गांधी पार्क से शुरू हुई। इससे पहले सीएम धामी ने कहा कि हम नई खेल नीति में खिलाड़ियों के पदक जीतने से पहले तैयारी के दौरान जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाङ़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button