लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर ब्रश जरूर करें, तभी दिखेंगे सबसे अलग
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/12/images-15.jpg)
होंठों पर लिप-स्टिक लगाने के बाद भी कई बार लगता है कि कुछ कमी रह गई है। इसके लिए आपको लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की डेड सेल्स व रूखी परत हटाना (एक्सफोलिएट) जरूरी है, जिससे ये हैल्दी दिखें। लिप्स को एक्सफोलिएट करने के कुछ कारगर टिप्स-
होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप सॉफ्ट बेबी ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लिप्स पर हल्के से स्क्रब करें।
नेचुरल एक्सफोलिएट स्क्रब बनाने का होममेड नुस्खा यह है कि आप चीनी और नारियल तेल को मिला लें और उसे अपने होंठों पर लगाएं।
इसके अलावा आप शहद और चीनी को मिलाकर भी एक्सफोलिएट स्क्रब तैयार कर सकती हैं।
स्क्रब करने से पहले आप अपने होंठों को लिप बाम या पेट्रोलियम जेली से भी कवर कर सकती हैं।
होंठों को एक्सफोलिएट करने के बाद इन्हें ठंडे पानी से धो लें और कम से कम 15 मिनट बाद ही इन पर लिपस्टिक लगाएं। होंठ मुलायम व निखरे हुए दिखेंगे।