उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्यसम्भल

बीजेपी ने सदस्यता अभियान में डॉ. अरविंद ने झोंकी ताकत

संभल, 18 नवंबर 2021, (रजाहुसैन):  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज बहजोई रोड पर स्थित जनता पेट्रोल पंप के सामने शर्मा मेडिकोज पर कैंप लगाया गया। जिसमें आने जाने वाले सभी सामान्य जनों को रोककर भारतीय जनता पार्टी के विचार और गतिविधियां समझा कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सभी ने अपने अपने मोबाइल में मिस्ड कॉल करके अपना संपूर्ण विवरण भरकर सदस्यता संख्या के साथ सदस्यता प्रपत्र डाउनलोड किया।

इस प्रकार अनेक सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी के साथ चलने का, सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे अपने नगर एवं क्षेत्र के गली-गली गांव-गांव में कैंप लगाया जाना कैंप में आसपास के सभी जनों को सदस्यता दिलाना और उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य पूर्ण करना है।

इस अवसर पर सरदार रंजीत सिंह, वैभव गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, साहिल गांधी, सुभाष चंद्र मोंगिया, अभिषेक गुप्ता, वैभव अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, देवेश कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, तरंग अग्रवाल, विनीत शुक्ला, दुष्यंत दीक्षित, राकेश कुमार शर्मा, विनीत शुक्ला आदि सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर डॉ अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button