कीव में सेना के एक यूनिट पर रूस का अटैक, यूक्रेन ने कहा- हमले को किया नाकाम

नई दिल्ली: रूस (Russia) की सेना गुरुवार से ही यूक्रेन (Ukraine) पर अटैक कर रही है। यूक्रेन पर रूस के सैनिक लगातार हमला कर रहे हैं। लेकिन यूक्रेन भी डट कर रुसी हमलों का सामना कर रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि, रूस यूक्रेन में अब यूक्रेन के प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने पर आमादा है। रुसी सेना यूकेन की राजधानी कीव में पूरी तरह से कब्ज़ा करने के लिए हर प्रयास कर रही है। इस बीच खबर है कि, रुसी सैनिकों ने कीव में विक्ट्री एवेन्यू पर सैन्य इकाइयों में से एक पर हमला किया है लेकिन इस हमले को नाकाम कर दिया गया है।
न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन की सेना के हवाले से बताया है कि, यूक्रेनी सेना ने अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज पर पुष्टि की है कि, रूस ने कीव में विक्ट्री एवेन्यू पर सैन्य इकाइयों में से एक पर हमला किया। हमले को नाकाम कर दिया गया है।
बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) की यूक्रेन में विशेष सैन्य ऑपरेशन (Special Army Operation) के ऐलान के बाद उनके इस फैसले की दुनियाभर के कई देश कड़ी निंदा कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है।



