जीवनशैली

आपका प्रेम है या मन का भ्रम, जानिए इन 5 बातों से

lover-1449653037आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनसे लगता है कि आपको किसी से प्रेम है, लेकिन वास्तव में वह भ्रम होता है। किसी को मिस करने के प्यार के अलावा कई कारण होते हैं। इसका मतलब यह नहीं होता कि आपको उससे प्यार है। इन 5 बातों से आप जान सकते हैं कि कहीं आपका प्रेम भ्रम तो नहीं?

कई बार आपको किसी की याद आती है, तो उसका कारण जलन भी होती है। आपको लगता है कि बेकार ही उससे दूरियां बना लीं। आपको लगता है कि उसे आपके पास फिर से आ जाना चाहिए। ऐसा प्रेम नहीं जलन के कारण होता है।

किसी के साथ सेक्सुअली जुड़े होने का भी यह कतई मतलब नहीं होता कि किन्हीं दो को आपस में प्यार है। शारीरिक जरूरतों को पूरा करना और इमोशनली जुड़े होना एकदम अलग है।

कई बार किसी को पसंद करना और उसके प्रति खुद को आकर्षित महसूस करना भी प्रेम समझा जाता है। यह प्रेम नहीं है। पसंद करने और प्रेम करने में गहरा अंतर होता है। पसंद और आकर्षण से प्रेम का भ्रम जरूर पैदा होता है।

कोई आपकी कल्पनाओं के मुताबिक आपसे अच्छा बिहेव करता रहे, तब तक आप उसके साथ हों या उसका साथ आपको अच्छा लगता हो, लेकिन वहीं व्यक्ति कभी किसी बात पर रिएक्शन दे दे या फिर आपको कम वैल्यू देने लगे, तो आपको उससे चिढ़ होने लगती है। इसका मतलब यह है कि आपको कभी उससे प्यार नहीं था। आप केवल फैंटसी में जी रहे थे।

कई बार लाइफ को दिलचस्प बनाने के लिए भी आप किसी का साथ तलाश लेते हैं। उसके साथ रोमांस का खयाली पुलाव बनाते हैं। यह सब करते-करते कभी उसके नहीं होने से आपका मन नहीं लगता, तो यह भी प्रेम नहीं है। यह बोरियत है, जो आपको उसकी याद दिला रही है।

 

Related Articles

Back to top button