पनीर और राजमा करी, जो मुंह में पानी ला दे

पनीर सभी को पसंद आता है। हम आपको एक ऐसी आसान विधि बता रहे हैं जिससे आप पनीर और राजमा की सब्जी बना सकते हैं। और वो सब्जी भी ऐसी कि एकदम डिफरेंट टेस्ट…खाने वाले अंगुलियां चाटते रह जाएंगे… राजमा और पनीर का स्वाद जब एक साथ मिलता है तो खाने का मजा भी दोगुना हो जाता है। आइये जानते हैं कि यह पनीर और राजमा करी किस प्रकार से बनाई जाती है।सामग्री-
विधि- सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में कर लें। राजमा को उबाल कर रखें। अब प्याज और टमाटर को अलग अलग पीस में कर लें। एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें। गर्म तेल में जीरा डाल कर चलाएं। कुछ देर के बाद प्याज का पेस्ट डाल दें और उसे अच्छी तरह से पकने दें। जब प्याज थोड़ी गोल्डन दिखने लगे तब उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें टमाटर का पेस्ट, हल्दी और मिर्च पावडर डालें। इसे अच्छी तरह से चलाएं और ऊपर से धनिया पावडर और नमक डालें। आंच को धीमा रखें और तब तक मसाले को भूने जब तक कि उसमें से तेल अलग ना हो जाए। जब यह पक जाए तब इसमें पनीर की क्यूब्स डाल कर पांच मिनट पकाएं। उसके बाद राजमे को पानी सहित डाल कर चलाएं। कुछ देर के बाद उसमें गरम मसाला डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं। 19 मिनट के बाद आंच बंद करें और इसे सर्व करें।



